अयोध्या मंडल से अब किसान स्वयं करेंगे निर्यात
अयोध्या। अयोध्या मंडल के किसान अब खुद अपनी फसलों का निर्यात करेंगे। इसके लिए मडलायुक्त ने कृषि विभाग, उद्यान, कृषि विपणन, मण्डी परिषद, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण आदि विभागों का आपस में समन्वय स्थापित करते हुए क्लस्टर के निर्माण में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया है, जिससे कृषक निर्यात के लिए उन्मुख हो सकें। मण्डलायुक्त सभागार …
अयोध्या। अयोध्या मंडल के किसान अब खुद अपनी फसलों का निर्यात करेंगे। इसके लिए मडलायुक्त ने कृषि विभाग, उद्यान, कृषि विपणन, मण्डी परिषद, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण आदि विभागों का आपस में समन्वय स्थापित करते हुए क्लस्टर के निर्माण में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया है, जिससे कृषक निर्यात के लिए उन्मुख हो सकें। मण्डलायुक्त सभागार में मंडल स्तरीय कृषि निर्यात निगरानी समिति की बैठक मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मण्डलायुक्त नवदीप रिनवा ने अयोध्या मण्डल के जिलों के लिए उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति में चयनित फसलों के लिए क्लस्टर का निर्माण कर निर्यात करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कृषकों का उत्साहवर्धन करते हुए मण्डल से आम, केला, आँवला, मेंथा, गेहूँ, चावल, ताजी सब्जियों परवल, हरीमिर्च, भिन्डी, लौकी, करैला हरीमटर के निर्यात करने हेतु कहा गया।
बैठक में डॉ. शशी कान्त सिंह सहायक कृषि विपणन अधिकारी, मण्डल के समस्त ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, डा आशुतोष कुमार मिश्रा संयुक्त कृषि निदेशक, उपनिदेशक मण्डी परिषद, उपनिदेशक उद्यान, अपरनिदेशक पशुपालन आदि अधिकारी एवं अयोध्या मण्डल के विभिन्न जनपदों के कृषक उत्पादक संगठन, प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।
