भाजपा शासित राज्यों में दलित सुरक्षित नहीं, प्रधानमंत्री मोदी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें: राकांपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में दलित ‘‘सुरक्षित नहीं’’ हैं। उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में दलित समुदाय की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करनी चाहिए। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख प्रवक्ता महेश तापसे ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के …

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में दलित ‘‘सुरक्षित नहीं’’ हैं। उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में दलित समुदाय की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करनी चाहिए। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख प्रवक्ता महेश तापसे ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव के पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के संदर्भ में यह बयान दिया, जिसने एक व्यक्ति से कथित रूप से घोषणा कराई थी कि यदि दलित समुदाय का कोई व्यक्ति उसके खेत में घुसा, तो उसे 50 जूते मारे जाएंगे और उससे पांच हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।

पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि एक वीडियो में कुंवरपाल चरथावल क्षेत्र के पावती खुर्द गांव में दलितों के मकानों के सामने ढोल पीटते हुए यह घोषणा करता नजर आ रहा है। इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए तापसे ने कहा, भाजपा शासित राज्यों में दलित सुरक्षित नहीं हैं और इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में दलितों की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में देश में दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं।

उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि क्या वह भाजपा ही थी जो, ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ का नारा दे रही थी। गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ का नारा दिया था। तापसे ने अन्य समुदायों के सदस्यों को पिछड़े वर्गों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए ग्राम सभा आयोजित करने का आह्वान भी किया।

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी को सम्मानित किये जाने का विरोध, अनादिरंजन ने साहित्य अकादमी के सदस्य से दिया इस्तीफा

 

 

संबंधित समाचार