अयोध्या में राज ठाकरे को नहीं घुसने देंगे : सांसद बृजभूषण शरण सिंह
बहराइच। हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में कैसरगंज के सांसद ने मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे पर जमकर हमला बोला। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की समस्या पर अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया। कैसरगंज कस्बे में स्थित हुकुम सिंह इंटर कालेज में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। मुख्य …
बहराइच। हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में कैसरगंज के सांसद ने मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे पर जमकर हमला बोला। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की समस्या पर अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया।
कैसरगंज कस्बे में स्थित हुकुम सिंह इंटर कालेज में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर भारतीयों के साथ महाराष्ट्र में जो निर्दयता पूर्ण व्यवहार किया गया है, उसके लिए राज ठाकरे को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा अगर वह उत्तर भारत के निवासियों से माफी नहीं मांगेंगे तो उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं दिया जाएगा क्योकि यह सवाल उत्तर भारतीयों के अस्मिता से जुड़ा हुआ है।
यह आंदोलन भाजपा का नहीं है बल्कि मेरा व्यक्तिगत है
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भाजपा का नहीं है बल्कि मेरा व्यक्तिगत है। उत्तर भारतीयों के मान सम्मान से जो खिलवाड़ राज ठाकरे ने किया है उसकी सजा उसे भुगतनी ही होगी। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को भी ट्वीट करके निवेदन किया है कि राज ठाकरे से न मिले। सम्बोधन के पश्चात उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना।

ग्राम सुतौली निवासी उग्रसेन सिंह राजा ने बताया कि 20 दिन पहले खेल के मैदान को चिन्हित किया गया था। लेकिन लेखपाल अभी नापने नहीं आया है। गोडहिया नम्बर तीन मे अवैध कब्जे की शिकायत मिली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुडौनी ने देवलखा से कुडौनी जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे मनोयोग से करें जिससे गांव व क्षेत्र का विकास हो सके। इस मौके पर गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष व एमएलसी डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरूण वीर सिंह,ब्लाक प्रमुख सन्दीप सिंह विसेन, सुनील सिंह,प्रभात सिंह, राजन सिंह, बकाउल्लाह, विवेक सिंह, डा0अरविंद सिंह,रामसतीश वर्मा, कौशलेंद्र चौधरी, निरंकार सिंह, उमा प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
पढ़ें-अमृत सरोवर योजना : झांसी में शुरू हुआ 50 तालाबों के जीर्णोद्धार का काम
