बाराबंकी: मार्च के बाद से नहीं मिला पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में नई सरकार गठन के साथ ही कई जिलों में पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राशन मिलना बंद हो गया है। बाराबंकी भी उनमें से एक है। कारण कि अभी तक वितरण के लिए आपूर्ति विभाग को न तो नमक मिल पाया है और न ही तेल ही। पूरा महकमा अपात्र राशन …

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में नई सरकार गठन के साथ ही कई जिलों में पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राशन मिलना बंद हो गया है। बाराबंकी भी उनमें से एक है। कारण कि अभी तक वितरण के लिए आपूर्ति विभाग को न तो नमक मिल पाया है और न ही तेल ही। पूरा महकमा अपात्र राशन कार्ड धारकों को तलाश रहा है। जो पात्र हैं उन्हें राशन मिल ही नहीं रहा है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नमक आपूर्ति का जिम्मा नैफेड को सौंपा गया है। नैफेड ने अभी तक अधिकांश जिलों में नमक आपूर्ति की ही नहीं है। वितरण के लिए राशन तो गोदामों में भरा पड़ा है। लेकिन राशन के साथ जो नमक और तेल दिया जाना है वह विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। चुनावी माह में मार्च में अपात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन मिला था। इसके बाद वितरण का कार्य नहीं हुआ।

राशन वितरण के लिए जिले को 6471. 36 कुंतल नमक और 6471. 5 कुंतल तेल की जरूरत है। विभाग के पास अभी तक केवल 20.04 कुंतल नमक ही उपलब्ध है ऐसी स्थिति में जिले का संपूर्ण राशन वितरण का कार्य ठप है। जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ राकेश तिवारी बताते हैं कि नमक और तेल न आने के कारण हम राशन वितरण नहीं कर पा रहे हैं। मार्च माह में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराया गया था।

इसके बाद नहीं बांटा जा सका। थोड़ा बहुत जो उपलब्ध है उस से हैदर गढ़ से शुरुआत की जा रही है। नैफेड से नमक मिलना था जो अभी तक नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश को राशन उपलब्ध कराने का जिम्मा जिस मंत्रालय के पास है वह मंत्रालय बाराबंकी के ही दरियाबाद के विधायक सतीश चंद्र शर्मा के पास है। राज्य मंत्री होने के बावजूद सतीश शर्मा सीधे मुख्यमंत्री से जुड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में जनता अब उनकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निशुल्क मिला राशन

संबंधित समाचार