लखनऊ: सीएमएस में हुआ ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का आयोजन, माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने किया शिक्षकों को सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का आयोजन गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सही मायनों में सीएमएस भावी पीढ़ी को …

लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का आयोजन गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सही मायनों में सीएमएस भावी पीढ़ी को जीवन निर्माण की शिक्षा दे रहा हैं, जिसके लिए डा. जगदीश गांधी व डा. भारती गांधी बधाई के पात्र हैं। वहीं सीएमएस संस्थापक डॉ जगदीश गांधी ने कहा कि कोरोना संकट की विषम परिस्थितियों के बीच सीएमएस शिक्षकों ने शैक्षिक क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

इसी कड़ी में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्रालय की इंस्पायर योजना में सीएमएस के सर्वाधिक 84 छात्र सफल हुए। सफल होने वाले प्रत्येक छात्र को 5 वर्षों के लिए रूपये 80,000 प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इस मौके पर बीएसए विजय प्रताप सिंह मार्च का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़े:-UP Board Paper Leak: माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने प्रेसवार्ता में पेपर लीक को लेकर कही यह बात

संबंधित समाचार