बरेली: रोडवेज बस अड्डों पर बसों की कमी से यात्री परेशान
बरेली, अमृत विचार। रोडवेज बस अड्डों पर बसों की कमी लगातार हो रही है। हर रोज यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। बसें नहीं हाेने से धूप में खड़े होकर यात्री परेशान होते रहते हैं। बुधवार को भी बसों की कमी देखने को मिली। वहीं यात्रियों का आरोप है कि रोडवेज के चालक …
बरेली, अमृत विचार। रोडवेज बस अड्डों पर बसों की कमी लगातार हो रही है। हर रोज यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। बसें नहीं हाेने से धूप में खड़े होकर यात्री परेशान होते रहते हैं। बुधवार को भी बसों की कमी देखने को मिली। वहीं यात्रियों का आरोप है कि रोडवेज के चालक बस को शहर के अंदर से न ले जाकर बड़ा बाईपास से ले जा रहे हैं। इस वजह से यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है।
शहर के पुराने रोडवेज बस अड्डे और सेटेलाइट बस अड्डे पर बुधवार की दोपहर में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। इसके बाद बसें नहीं मिलने से यात्री कई घंटों तक धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते दिखे। पुराना रोडवेज बस अड्डे पर मुरादाबाद, दिल्ली, अमरोहा, संभल और अमरोहा जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही लेकिन बसें नहीं होने से वह परेशान होते रहे।
वहीं हल्द्वानी के लिए बसें नहीं होने से दर्जनों यात्रियों ने घंटों तक बसों का इंतजार किया। इस मामले में एआरएम आरबी यादव ने बताया कि बस अड्डों पर बसों की कमी नहीं है। अगर यात्रियों के होने के बाद भी बसें नहीं होने की सूचना होती है तो तत्काल बस को रूट पर भेजा जाता है। वहीं अगर बसों के चालक अपनी मनमर्जी से बाईपास से बसें ले जा रहे हैं तो जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
