बाराबंकी: आजमगढ़ से लौट रहे अखिलेश यादव का हैदरगढ़ में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
हैदरगढ़/बाराबंकी। बुधवार देर शाम को आजमगढ़ से लौटते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हैदरगढ़ घरकुइया के निकट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हैदरगढ़ के सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । अखिलेश यादव के स्वागत में प्रमुख रूप से अदनान चौधरी, पप्पू सिद्दीकी, हुमायूं चौधरी, राधेश्याम यादव, ईमरान हाशमी, देवीदीन, रानू, हाशमी, ननकऊ …
हैदरगढ़/बाराबंकी। बुधवार देर शाम को आजमगढ़ से लौटते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हैदरगढ़ घरकुइया के निकट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हैदरगढ़ के सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । अखिलेश यादव के स्वागत में प्रमुख रूप से अदनान चौधरी, पप्पू सिद्दीकी, हुमायूं चौधरी, राधेश्याम यादव, ईमरान हाशमी, देवीदीन, रानू, हाशमी, ननकऊ ठाकुर, अब्दुल रहीम फैजान खान, कुँवर बहादुर साहू, मोहम्मद इस्लाम आदि ने किया है।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के गर्मजोशी के साथ नारे लगाए और कहा अखिलेश तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और शिष्टाचार भेंट कर लखनऊ की ओर निकल लिए।
यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ में बोले अखिलेश यादव- गरीबों का राशन बंद करने का रास्ता ढूढ़ रही है योगी सरकार
