लखनऊ: नींद की दवा खिलाकर रिश्तेदार ने बीमार छात्रा को पीटा, चाकू और कैंची से किया हमला
लखनऊ। विकासनगर में एक रिश्तेदार ने बीमार छात्रा को नींद की दवा खिला दी। जब छात्रा बेसुध हो गई तब उसकी पिटाई कर दी। छात्रा का आरोप है कि रिश्तेदार ने उस कैंची से भी हमला किया लेकिन वह किसी तरह वहां बच निकली। इसके बाद पीड़िता ने रिश्तेदार के खिलाफ विकासनगर थाने में शिकायत …
लखनऊ। विकासनगर में एक रिश्तेदार ने बीमार छात्रा को नींद की दवा खिला दी। जब छात्रा बेसुध हो गई तब उसकी पिटाई कर दी। छात्रा का आरोप है कि रिश्तेदार ने उस कैंची से भी हमला किया लेकिन वह किसी तरह वहां बच निकली। इसके बाद पीड़िता ने रिश्तेदार के खिलाफ विकासनगर थाने में शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथामिकी दर्ज की है।
मूलरूप से बलिया जनपद के चिलकहर निवासिनी अन्नू श्रीवास्तव लखनऊ में पढ़ाई करती है। वह विकासनगर में किराए के मकान में रहती है। छात्रा ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसकी देखरेख करने के लिए परिजनों ने उसकी मामी के भाई संदीप श्रीवास्तव को भेजा था। छात्रा का आरोप है कि संदीप रूम में ठहरा हुआ था। शाम के वक्त संदीप ने उसे नींद की दवा खिला दी।जिसके सेवन से वह गहरी नींद में सो गई।
तभी आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। जब वह होश में आने लगी तो छात्रा कान्हा-कान्हा पुकारने लगी। इस पर आरोपी ने उसके सीने पर कान्हा की फोटो फेंककर कैंची और चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहुलहुान हो गई। जब वह कमरे से बाहर भागने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर उसकी पिटाई करने लगा। छात्रा का शोर सुनकर मकान मालिक भी वहां पहुंच गए।
इसी बीच आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गया। फिर छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पुलिस पुलिस ने मकान मालिक की मदद से घायल छात्रा को अस्पताल भेजा। इसके बाद छात्रा ने संदीप श्रीवास्तव के खिलाफ विकासनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस सम्बन्ध में विकासनगर इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: छेड़छाड़ के आरोप में नर्सिंग छात्रा ने सरेराह मानसिक मंदित को पीटा
