पीलीभीत: नामचीन मेडिकल व्यापारी के पौत्र की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। व्रन्दावन से वापस आते वक्त शहर के नामचीन मेडिकल व्यापारी के परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 15 माह के पौत्र की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। हादसे का पता लगते ही व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बता दे कि शहर …

पीलीभीत, अमृत विचार। व्रन्दावन से वापस आते वक्त शहर के नामचीन मेडिकल व्यापारी के परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 15 माह के पौत्र की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। हादसे का पता लगते ही व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दे कि शहर के नामचीन मेडिकल व्यापारी प्रमोद जिंदल का परिवार धार्मिक यात्रा पर निजी कार से ही व्रन्दावन गया था। मंगलवार रात को परिवार वाले घर लौट रहे थे। हाथरस के पास सिकंदरामऊ के पास पहुँचते ही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रमोद जिंदल के बेटे प्रिंस का 15 माह के पुत्र की मौत हो गई।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताते है कि कुछ मिनट पहले ही मासूम को सीट बेल्ट हटाकर ही गोद मे लिया था। अब हादसे के बाद व्यापार जगत में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री शेली अग्रवाल समेत तमाम व्यापारियों ने हादसे पर शोक व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: साइबर ठगों के निशाने पर बिजली उपभोक्ता

संबंधित समाचार