अमेठी में छुट्टा पशुओं का नहीं थम रहा आतंक, सांड के हमले में महिला की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदीशपुर/ अमेठी, अमृत विचार। दरवाजे के सामने बैठी महिला पर आवारा सांड ने जानलेवा हमला कर  गंभीर रूप से घायल कर दिया परिजनों को जानकारी होने पर आनन-फानन में निकट के निजी अस्पताल ले गए जहां उपचार के पश्चात घर पहुंचते ही दम तोड गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
  
भाले सुल्तान शहीद स्मारक वारिसगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत  थौरी गांव निवासी लक्खा देवी पत्नी सूरजपाल उम्र करीब 65 वर्ष दरवाजे पर बैठी थी कि अचानक आवारा सांड ने सामने आकर हमला कर दिया जिससे वहीं गंभीर रूप से चोटहिल हो गई। जानकारी होने पर परिजन उसे निकट के अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।जहां घर पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। मौत की घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।इस संबंध पुलिस ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

ये भी पढ़ें -बहराइच: बालक का चाइनीज मांझे से कटा चेहरा, पिता के साथ बाइक से जाते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज