बहराइच: बालक का चाइनीज मांझे से कटा चेहरा, पिता के साथ बाइक से जाते समय हुआ हादसा
बहराइच, अमृत विचार। शादी समारोह में शामिल होकर एक परिवार बाइक से घर जा रहा था। नानपारा बहराइच मार्ग पर चौपाल सागर के पास बाइक से जा रहा बालक चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौवा निवासी हरिओम के रिश्तेदारी में बुधवार को शादी समारोह कार्यक्रम में था। जिसमें वह शामिल होने के लिए परिवार समेत आया था। गुरुवार सुबह छह बजे हरिओम बाइक से घर के लिए रवाना हुआ। पत्नी को बाइक पर पीछे बैठाए थे। जबकि बेटा देवांश (6) आगे बाइक पर बैठा था। सभी राम गांव थाना क्षेत्र के नानपारा बहराइच मार्ग पर चौपाल सागर के निकट पहुंचे। तभी शिवांश चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया और उसका चेहरा कई जगह कट गया। बालक के शोर मचाने पर अमित ने बाइक रोकी और मांझा हटाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों बालक का इलाज शुरू किया। मालूम हो कि इससे पूर्व भी कई लोग चाइनीज मांझे का शिकार हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन इसके बिक्री पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
ये भी पढ़ें -देश की गरीबी हटाने का दावा करने वाले 15 सालो में अमेठी की गरीबी क्यों नही हटा पाए :स्मृति ईरानी
