देश की गरीबी हटाने का दावा करने वाले 15 सालो में अमेठी की गरीबी क्यों नही हटा पाए :स्मृति ईरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। जेल में बन्द गायत्री प्रसाद प्रजापति के भाई द्वारा परसावां में आयोजित नुक्कड़ सभा कार्यक्रम में पहुंची भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देश की गरीबी हटाने का दावा करने वाले राहुल गांधी 15 सालो में अमेठी की गरीबी तो हटा नही पाए तो देश की गरीबी क्या हटाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अमेठी में 50 सालो में जो नही कर पाई वो मैने 5 सालो में किया है। स्मृति ईरानी के कार्यक्रम में पहुँचने पर गायत्री प्रजापति के बेटे अनुराग प्रजापति व बेटी अंकिता प्रजापति द्वारा स्वागत करते हुए आये हुए लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी अमेठी की जनता को नहीं बता पा रही 15 साल उनके सांसद कहाँ लापता रहे। दिल्ली में सत्ता का सुख भोगते हुए उत्तर प्रदेश में सहयोगी से सरकार चलवाते रहे लेकिन अमेठी का बाईपास नहीं बना। आज कांग्रेस के नेता जनता को जवाब नहीं दे पाते हैं कि आपकी सत्ता थी प्रदेश में आपके सहयोग की सरकार थी। क्षेत्र में आपका सांसद था। ककवा रोड का ओवरब्रिज क्यों नहीं बन पाया। 

उन्होंने कहा कि आज भाजपा की प्रतिनिधि और चुनी हुई सांसद के तौर पर मैं इस बात का गौरव करती हूं उनको 50 साल और मुझे मिले 5 साल जिसमें अमेठी का बाईपास बना, 140000 गरीब परिवारों के लिए घर बना। राहुल जी के हिम्मत है तो एक मंच पर अमेठी के किसी मैदान में खड़े होकर चर्चा कर ले अमेठी का एक भी नेता सर उठा कर बात नहीं कर पाएंगे। अमेठी में कांग्रेस पार्टी रिश्तों की दुहाई देती है मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं से पूछना चाहती हूं अमेठी में आपके नेता का घर कहां है, मेरा घर गौरीगंज के मेवन मदई में है ।


ये भी पढ़ें -विपक्ष कर रहा मेरे खिलाफ 'वोट जिहाद' की अपील, PM मोदी बोले, कहा-उनकी सरकार बनी तो रामलला को फिर से भेज देंगे टेंट में

संबंधित समाचार