कैबिनेट बैठक में हुआ बड़ा फैसला, 23 मई से शुरू होगा योगी सरकार 2.0 का पहला विधानसभा सत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी सरकार 2.0 का पहला विधानसभा का सत्र 23 मई से सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसमें विभिन्न योजनाओं के लिए बजट पेश किया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अगले सत्र की पूरी कार्यवाही की सीधा प्रसारण होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को …

लखनऊ। योगी सरकार 2.0 का पहला विधानसभा का सत्र 23 मई से सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसमें विभिन्न योजनाओं के लिए बजट पेश किया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अगले सत्र की पूरी कार्यवाही की सीधा प्रसारण होगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को विधानसभा सत्र को लेकर फैसला लिया गया।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पिछले कार्यकाल में ही कैबिनेट की बैठक को पेपर लेस करने के बाद पेपरलेस बजट पेश करने की दिशा में कदम बढ़ाया था। ई विधान सिस्टम से सभी विधायकों को अवगत कराने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया था और उन्हें टैबलेट भी दिया गया था।

पढ़ें- मुरादाबाद: योगी सरकार से मुफ्त बिजली पर वादा पूरा करने की मांग, भारतीय किसान संघ का जोरदार प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार