मुंबई: शिवसेना MLA रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘लटके का दुबई में बुधवार को निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।’’ लटके मुंबई शहर के …

मुंबई। शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘लटके का दुबई में बुधवार को निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।’’ लटके मुंबई शहर के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। पदाधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने उनके शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी के अन्य नेताओं को सूचित कर दिया है। हमें उम्मीद है कि शव बृहस्पतिवार को वापस लाया जाएगा।’’ महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

यह भी पढ़ें-देश के प्रधानमंत्री आज गुजरात के भरूच में लाभार्थियों से करेंगे सीधा संवाद, शाम को कोविड शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा

 

संबंधित समाचार