बाराबंकी: केले के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौरा गाँव मे गुरुवार की सुबह केले के खेत में एक तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटौरा मजरे मिश्र पुरवा गांव में लल्लन मिश्र के खेत मे तेंदुआ दिखने से कोहराम …

बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौरा गाँव मे गुरुवार की सुबह केले के खेत में एक तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी है।

दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटौरा मजरे मिश्र पुरवा गांव में लल्लन मिश्र के खेत मे तेंदुआ दिखने से कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह लल्लन अपने केले की खेत का निरीक्षण करने गये थे। तभी तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देख शोर मचाया ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने एक कुत्ते को निवाला बनाया है।

सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई है। मौके पर दरियाबाद कोतवाली पुलिस व वन विभाग की टीम पहुँच चुकी है। ग्रामीणों के साथ काम्बिंग करने की तैयारी की जा रही है।

पढ़ें-आजम के साथ द्वेषपूर्ण तरीके से अन्याय कर रही उप्र की भाजपा सरकार: मायावती

संबंधित समाचार