हरदोई: छात्रा से दुष्कर्म करने पर महाविद्यालय का लिपिक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बीएफ अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्रा से दुराचार करने के मामले में महाविद्यालय के लिपिक को गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चलें थाना माधौगंज क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर स्थित एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा से वहां का लिपिक दुराचार करता था। लिपिक ने छात्रा को फेल कराने का डर दिखाते हुए उसके …

हरदोई। बीएफ अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्रा से दुराचार करने के मामले में महाविद्यालय के लिपिक को गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चलें थाना माधौगंज क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर स्थित एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा से वहां का लिपिक दुराचार करता था। लिपिक ने छात्रा को फेल कराने का डर दिखाते हुए उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद आए दिन उसका शोषण करने लगा लिपिक के अत्याचार से अजिज छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।

इसके बाद परिजनों ने थाना शहर कोतवाली में उक्त लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया ।लिपिक को गिरफ्तार कर लिया गया। शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पढ़ें-बाराबंकी: केले के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

संबंधित समाचार