मुरादाबाद : दो साल में ही उतरा प्यार का भूत, पति को छोड़ मां-बाप के साथ गई युवती
मुरादाबाद,अमृत विचार। युवती की जिद ने दो घरों की खुशियां गम में बदल दीं। महज दो वर्ष पहले साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला दंपति बुधवार को सहमति से अलग हो गया। पत्नी की जिद के आगे झुका सोनीपत का युवक मां के साथ घर लौट गया। बुधवार को महानगर की युवती ने पुलिस को …
मुरादाबाद,अमृत विचार। युवती की जिद ने दो घरों की खुशियां गम में बदल दीं। महज दो वर्ष पहले साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला दंपति बुधवार को सहमति से अलग हो गया। पत्नी की जिद के आगे झुका सोनीपत का युवक मां के साथ घर लौट गया।
बुधवार को महानगर की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पति से अलग रहना चाहती है। पति-पत्नी के मामले को नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया। वहां काउंसलर रीतू नारंग ने दंपति से पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद पता चला कि दंपति ने प्रेम विवाह किया था। युवक मूलरूप से सोनीपत का रहने वाला है और वह युवती की भाभी का रिश्तेदार है। चार वर्ष पहले दोनों के बीच प्यार हुआ। तब युवती सोनीपत के युवक से ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। हालांकि बेटी की पसंद मां-बाप को मंजूर नहीं थी।
उन्होंने दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया था। लेकिन बेटी की जिद के आगे मां-बाप को झुकना पड़ा। दो वर्ष पहले दोनों की शादी की गई। युवती ससुराल गई। पूछताछ में पति ने बताया कि रिश्ता सिर्फ सामाजिक तौर पर हुआ है। दोनों के बीच आज तक शारीरिक संबंध नहीं है। शारीरिक संबंध बनाने से पत्नी इनकार करती थी। चंद दिनों बाद ही वह मायके लौट आई। लगभग दो वर्ष से मुरादाबाद में वह मायके में है। काफी समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी और पति से रिश्ता तोड़ लिया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : साठ की उम्र में टूटा 34 वर्ष का प्यार, पति ने कहा- कयामत तक करूंगा इंतजार
