जल निगम भर्ती घोटाला: सीतापुर जेल से लखनऊ लाए गए आजम खान, सीबीआई कोर्ट में हुई पेशी, नहीं हुए आरोप तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को गुरुवार को सीतापुर जेल से लखनऊ लाया गया। जल  निगम की भर्ती घोटाले के मामले में आजम खां की आज सुनवाई हुई। आजम खान पर करीब 87 मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में आज आजम खान पर आरोप तय होने थे, लेकिन सुनवाई टलने की वजह से …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को गुरुवार को सीतापुर जेल से लखनऊ लाया गया। जल  निगम की भर्ती घोटाले के मामले में आजम खां की आज सुनवाई हुई। आजम खान पर करीब 87 मुकदमे दर्ज हैं।

इस मामले में आज आजम खान पर आरोप तय होने थे, लेकिन सुनवाई टलने की वजह से आरोप तय नहीं हुए। आजम खान को अब कड़ी सुरक्षा के बीच अब लखनऊ से सीतापुर जेल ले जाया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी सरकार में जल निगम में तेरह सौ भर्तियों की गड़बड़ी के मामले में सीबीआई जांच कर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सीबीआई ने इस मामले में आजम खान को दोषी बनाते हुए उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

पढ़ें- आजम के साथ द्वेषपूर्ण तरीके से अन्याय कर रही उप्र की भाजपा सरकार: मायावती

संबंधित समाचार