गाजियाबाद: दंपती में विवाद की सूचना पर गई थी पुलिस, झगड़ा कर रहे युवकों ने सीढ़ी फेंककर मारी, कई लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में दंपती में झगड़े की सूचना पर पहुंची यूपी-112 गाड़ी के पुलिस कर्मियों से ही परिवार उलझ गया। झगड़ा कर रहे युवकों ने सीढ़ी फेंककर दे मारी, इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए तो मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर …

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में दंपती में झगड़े की सूचना पर पहुंची यूपी-112 गाड़ी के पुलिस कर्मियों से ही परिवार उलझ गया। झगड़ा कर रहे युवकों ने सीढ़ी फेंककर दे मारी, इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए तो मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति ने सीढ़ी पुलिसकर्मियों की ओर फेंक दी। इसमें पुष्पेंद्र नाम का सिपाही चोटिल हो गया। मामला बढ़ता देख दूसरी पीआरवी गाड़ी मौके पर आई। इसके बाद झगड़ा कर रहे कई युवकों को हिरासत में लेकर थाने पर भेजा गया।

कविनगर थाने के इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए दो पक्ष इकट्ठा हुए थे, जो आपस में भिड़ गए। इस दौरान सिपाही को मामूली रूप से चोट लगी है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें- शाहजहांपुर: दबंगों ने पीट-पीटकर अधेड़ को उतारा मौत के घाट, नशे में हुआ था विवाद

संबंधित समाचार