रायबरेली: प्रेमी युगल ने घर से भागकर एक साथ लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। गुरुवार दिन में एक सुनसान स्थान पर प्रेमी युगल ने एक साथ एक गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। यह घटना खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव के पास हुई है। गांव से करीब एक किमी की दूरी पर एक सुनसान स्थान …
रायबरेली। गुरुवार दिन में एक सुनसान स्थान पर प्रेमी युगल ने एक साथ एक गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। यह घटना खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव के पास हुई है।
गांव से करीब एक किमी की दूरी पर एक सुनसान स्थान पर पहुंचे एक युवक व युवती ने एक साथ गमछे से फांसी लगा ली। घटना गुरुवार करीब साढ़े ग्यारह बजे दिन की है। घटना के समय आसपास कोई नहीं था।
काफी देर बाद किसी की निगाह उन पर पड़ी, तब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा है।
एक साथ पेड़ पर फांसी लगाने वाले युगल मूल रूप से गुरबक्सगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले है। घटना स्थल से उनके गांव की दूरी करीब बीस किमी है । बताया जाता है कि युवक का नाम संदीप कुमार है, जो गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के गांव रघुवर का पुरवा का निवासी है। जबकि लड़की का नाम निशा है।
ये गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के गांव नंदी का पुरवा की निवासिनी है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी है। बताया जाता है कि युवक और युवती काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। गुरुवार की सुबह ही दोनो अपने घर से गायब हो गए थे।
पढ़ें- हल्द्वानी: जंगल में लटका मिला पति, सदमे में पत्नी ने लगा ली फांसी
