भाजपा व्यापारियों को बंधुआ मजदूर न समझे, हवा बदलना जानते हैं : नटवर गोयल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दिल्ली में पांच जून को होने वाले वैश्य समाज के महासम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में आए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री नटवर गोयल ने इशारे इशारे में भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यापारियों को बंधुआ मजदूर न समझे, हम व्यापारी हवा बदलना भी जानते हैं। …

अयोध्या। दिल्ली में पांच जून को होने वाले वैश्य समाज के महासम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में आए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री नटवर गोयल ने इशारे इशारे में भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यापारियों को बंधुआ मजदूर न समझे, हम व्यापारी हवा बदलना भी जानते हैं।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं व्यापारी भाजपा का समर्थन करते हैं। वैश्य समाज ही देश की रीढ़ है, आज जो हम व्यापार करते हैं उसके टैक्स से ही सरकार विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करती है। उन्होंने कहा वैश्य समाज के विभिन्न अधिकारों को लेकर दिल्ली सम्मेलन होगा उसी की तैयारी के सिलसिले में अयोध्या में बैठक की गई। उन्होंने बताया कि किस जिले से कितने लोगों की सहभागिता होगी इस पर भी चर्चा की गई। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया ने बताया कि आल इंडिया वैश्य फेडरेशन की प्रदेश ईकाई की यहां बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में पांच जून को वैश्य समाज का वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन होगा जिसकी तैयारी को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि तैयारी बैठक में विभिन्न जिलों से पदाधिकारी और प्रतिनिधि आएं है। उन्होंने यह भी कहा कि फेडरेशन वैश्य समाज के हितों की रक्षा के लिए है। सरकारी तंत्र द्वारा उपेक्षा न हो इसके लिए हम लोग संघर्ष करते हैं। बैठक में तैयारी और अन्य विषयों को लेकर चर्चा हुईं।

पढ़ें-हरदोई: डॉक्टर की ट्रेन से गिरकर मौत, कागजातों से हुई शिनाख्त

संबंधित समाचार