हरदोई: बस से उतर रहे बाराती की बाइक से टकरा कर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बारात में शामिल बाराती बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज़ रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह ज़ख़्मी हो गया। इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि बेहटा गोकुल थाने के दलेल नगर निवासी …

हरदोई। बारात में शामिल बाराती बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज़ रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह ज़ख़्मी हो गया। इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि बेहटा गोकुल थाने के दलेल नगर निवासी 45 वर्षीय सुरेश पुत्र तौले बुधवार की शाम कोतवाली देहात के कोर्रिया गांव आने वाली बारात में शामिल था। बताते है कि बस शाहजहांपुर रोड पर कोर्रिया गांव पहुंची। सुरेश बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज़ रफ़्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। हादसा होते ही बारातियों में भगदड़ मच गई।

सुरेश को आनन-फानन में इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसका पता होते ही पुलिस ने गुरुवार को यहां पहुंचे उसके घर वालों की मौजूदगी में शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। इस बारे में बताया गया है कि सुरेश खेती-बाड़ी करता था। परिवार में उसकी पत्नी और 6 बच्चे हैं। इस हादसे से उसके घर-परिवार वालों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस जांच कर रही है।

पढ़ें-आजमगढ़: CDO ने जूम मीटिंग से ब्लाकों की परखी हकीकत, जिले के शौचालय मिले अपूर्ण

संबंधित समाचार