हरदोई: खेत में किसान का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। खेत पर पानी लगाने की बात कह कर घर से निकले गन्ना किसान का शव फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच की जा रही है। बताते है कि पाली …
हरदोई। खेत पर पानी लगाने की बात कह कर घर से निकले गन्ना किसान का शव फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच की जा रही है।
बताते है कि पाली थाने के बिराहिमपुर सेमर झाला निवासी 35 साल बलवीर बेटा तुलाराम खेती-बाड़ी करता था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं। उसने गन्ने की फसल बोई थी। बलवीर के भाई सुधीर ने बताया है कि गुरुवार की सुबह उसका भाई खेत पर पानी लगाने की बात कह कर घर से निकला था।
लेकिन दोपहर बाद वह वापस घर नहीं लौटा। घर के कुछ लोग उसे ढूंढने निकल पड़े। इस दौरान वहां खेत पर देखा गया कि बलवीर का शव वही पर एक पेड़ से फांसी पर लटक रहा था। इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। उधर गन्ना किसान के घर में मातम बरपा हो गया।
इसी बीच पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बलवीर ने आखिर किस मजबूरी में इस तरह का कदम उठाया ? हर कोई इसी सवाल का जवाब ढूंढने में लगा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
पढ़ें-हरदोई : घर में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, आत्महत्या की आशंका
