पीलीभीत: घर से दुकान जाने को निकला व्यापारी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। घर से दुकान जाने के लिए निकला व्यापारी रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। उसने परिवार को बरेली में होने की बात बताई और कुछ देर में आने को कहा। मगर, उसके बाद न तो वह वापस आया और फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ …

पीलीभीत, अमृत विचार। घर से दुकान जाने के लिए निकला व्यापारी रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। उसने परिवार को बरेली में होने की बात बताई और कुछ देर में आने को कहा। मगर, उसके बाद न तो वह वापस आया और फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एएसपी से मुलाकात कर पीड़ित परिवार ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए गुहार लगाई। पुलिस सर्विलांस की मदद से व्यापारी की तलाश में जुट गई है।

शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां के निवासी दिनेश कुमार की लेखराज चौराहा के पास हार्डवेयर मशीनरी की दुकान है। परिवार के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे वह घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। मगर, काफी देर बाद भी दुकान नहीं पहुंचे। पूर्वान्ह 11.11 बजे छोटे भाई ने कॉल कर बात की तो यह बताया था कि वह काम से बरेली आ गए हैं। कुछ देर में ही वापस आ जाएंगे। मगर, देर शाम तक जब वापस नहीं आए और फोन स्विच ऑफ बताने लगा तो परिजन को चिंता हो गई। व्यापारी की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने भी छानबीन शुरू की, लेकिन मोबाइल की अंतिम लोकेशन शहर की ही निकली। अन्य कोई खास सुराग नहीं लग सका। दूसरे दिन गुरुवार सुबह पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, जिला महामंत्री शैली अग्रवाल आदि के साथ पुलिस लाइन पहुंचकर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी से मुलाकात की। व्यापारी के बारे में जानकारी जुटाने के बाद एएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, परिवार वालों ने लापता व्यापारी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: ऑटो लिफ्टर गिरोह के निशाने पर अस्पताल और बारात घर

 

 

संबंधित समाचार