बरेली: तपती गर्मी में पानी को तरस रहे यात्री, बस स्टैंड पर नहीं है पेयजल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गर्मी के इस मौसम में जहां एक ओर तेज धूप के चलते यात्री परेशान हैं वहीं बरेली रोडवेज बस स्टैंड और सैटेलाइट बस स्टैंड पर यात्रियों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। इस भीषण गर्मी के माहौल में भी यात्रियों को पानी न होने की समस्या का सामना …

बरेली, अमृत विचार। गर्मी के इस मौसम में जहां एक ओर तेज धूप के चलते यात्री परेशान हैं वहीं बरेली रोडवेज बस स्टैंड और सैटेलाइट बस स्टैंड पर यात्रियों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। इस भीषण गर्मी के माहौल में भी यात्रियों को पानी न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यदि बात करें बरेली के पुराने रोडवेज बस स्टैंड की तो वहां की पानी की टंकी पर ताला लगा हुआ है।

पुराने रोडवेज स्टैंड के अलावा सैटेलाइट बस स्टैंड पर भी यही हाल है। यहां तो आलम ये है कि यहां की पानी की टंकी के साथ-साथ सरकारी नल भी खराब पड़ा है। सैटेलाइट बस स्टैंड एक ऐसी जगह है जहां से अधिकतर दिल्ली, लखनऊ, हरिद्वार और पीलीभीत की सवारियां सफर करती हैं और पानी न मिलने के कारण अधिकतर परेशान रहती हैं।

सूखी पड़ी पानी की टंकिया
गर्मी के इस माहौल में एक ओर शहर में गरम हवाओं का जोर इस कदर है कि बस के इंतजार में खड़े यात्रियों का बुरी तरह गला सूख रहा है, मगर प्यासा यात्री जब पानी की टंकियों की तरफ नजर घुमाता है तो वह टंकिया खुद सूखी और गंदी पड़ी होती हैं। ठीक ऐसे ही पुराने रोडवेज की टंकिया काफी समय से सूखी पड़ी हैं। जिसके कारण यात्री बहुत परेशान होते हैं और बोतल का पानी खरीदने को मजबूर हो जाते हैं।

आरएम-
पुराने बस स्टैंड की कोई भी टंकी खराब नहीं है, सभी चल रही हैं और सैटेलाइट बस स्टैंड की टंकी जल्द ठीक हो जाएगी।

 

ये भी पढ़ें- बरेली जंक्शन पर कोयले से लदी मालगाड़ी में अचानक निकलने लगा धुआं

संबंधित समाचार