लखनऊ में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार की शाम को धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, रामपुर में भी तेज हवाएं चलेंगी। लखनऊ के इन इलाकों में चली धूल भरी आंधी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार की शाम को धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, रामपुर में भी तेज हवाएं चलेंगी।

लखनऊ के इन इलाकों में चली धूल भरी आंधी

राजधानी के तेलीबाग, वृंदावन योजना, गोमती नगर, आशियाना, हजरतगंज, विभूति खंड, इंदिरा नगर, क्षेत्र में धूल भरी आंधी चली। तेज हवा और घने बादलों ने गुरुवार की शाम को मौसम मस्त कर दिया है।

तेज आंधी के चलते कई उप केंद्रों से बिजली कुछ देर के लिए काट दी गई है। इंजीनियरों ने बताया कि ऐसी आंधी में बिजली के तार गिरने से कई बार हादसा हो जाता है। खास तौर पर शहर के आउटर और ग्रामीण इलाकों में यह समस्या ज्यादा रहती है।

फिलहाल पूर्वांचल के छह जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी कुछ दिन प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है। जेपी गुप्ता ने बताया कि उड़ीसा की तरफ से आ रहे तूफान असानी का असर उत्तर प्रदेश में नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:-UP Weather Report: मौसम हुआ साफ, अब चढ़ेगा पारा, छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

संबंधित समाचार