बिजनौर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, तीसरा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। नगर के बाईपास मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के पास बच्चे को बचाने के कारण बाइक फिसल गई। बाइक पर सवार दो युवकों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा घायल हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को …

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। नगर के बाईपास मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के पास बच्चे को बचाने के कारण बाइक फिसल गई। बाइक पर सवार दो युवकों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा घायल हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

बुधवार देर रात नगर से बाईपास मार्ग पर बाइक टूटी सड़क पर पड़ी बजरी पर फिसल गई थी। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक इदरीश पुत्र छोटे निवासी हल्दुआ थाना स्योहारा बिजनौर, दिलशाद पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी आहियापुर थाना नौगांवा अमरोहा व सिराजुद्दीन पुत्र यासीन निवासी पप्पु कॉलोनी विक्रम एन्कलेव थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद सड़क पर गिर गए।

तभी पीछे से आ रहे लकड़ी से लदे ट्रक ने युवकों को रौंद दिया। जिसमें इदरीश व सिराजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दिलशाद घायल हो गया। घटना कोतवाली के नजदीक होने के कारण पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए और दुर्घटना में शामिल युवक को इलाज के लिए सीएचसी स्याऊ भिजवाया। जहाँ चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर उनके संबंधी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे संबंधियों ने बताया कि इदरीश दिल्ली में रहकर काम करता था। इदरीश की खाला की मसीत में मौत हो गई थी। खाला की मौत की खबर सुनकर इदरीश अपने साथी के साथ मसीत जाने के लिए चांदपुर पहुंचा था।

चांदपुर पहुंचकर उसने मसीत निवासी दिलशाद को बाइक लेकर बुला लिया था। तीनों युवक बस स्टैंड से बाइक पर सवार होकर मसीत जाने के लिए निकले थे कि कोतवाली के पास टूटी पड़ी सड़क पर उनकी बाइक फिसल गई तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया । पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- आमजन एवं अधिकारियों के सहयोग से ही उत्थान संभव : आनंदीबेन

संबंधित समाचार