कसाबबाड़ा व खिड़की अलीबेग में जलभराव की समस्या दूर करें: महापौर ऋषिकेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद वार्ड में जनसुविधाओं को परखा। इस दौरान जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को फटकार भी लगाई। महापौर वार्ड की अधिकांश गली में गये साथ ही लोगों की शिकायतें भी सुनीं। इस मौके पर लापरवाह अफसरों पर जिम्मेदारी तय करने को कहा। उन्होंने …

अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद वार्ड में जनसुविधाओं को परखा। इस दौरान जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को फटकार भी लगाई। महापौर वार्ड की अधिकांश गली में गये साथ ही लोगों की शिकायतें भी सुनीं। इस मौके पर लापरवाह अफसरों पर जिम्मेदारी तय करने को कहा।

उन्होंने बताया कि गलियों में स्वच्छता को लेकर कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। इनकी जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई से गुरेज नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़े नाले का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश के पहले हरहाल में नाले को साफ सुथरा बना दिया जाय। कहा कि ऐसा करने से जलभराव की समस्या से राहत मिल सकेगी।

अधिकारियों से कहा कि क्षेत्रवासियों को शुद्ध व स्वस्थ वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने इसमें जनसहयोग का आह्वान किया। वह जीआईसी क्षेत्र व ऋषि टोला गये। वहां के वाटर सप्लाई का जांचा, जो प्रदूषित मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी। त्वरित समाधान का निर्देश दिया। कसाबबाड़ा व खिड़की अलीबेग में जलभराव की समस्या की शिकायत मिली।

महापौर ने हैंडपंप की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। ऋषिटोला में नाली की टूटी पटिया मिलीं, जिसे बदलने का निर्देश दिया। यहां नाले के अतिक्रमण को हटाने तथा इस ऐसा करने वालों को नोटिस देने का निर्देश दिया। फतेहगंज क्षेत्र के नाले की साफ सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

जल्द ही यहां से अतिक्रमण हटाने को कहा। वार्ड का भ्रमण करने वालों में क्षेत्रीय पार्षद मो. फरीद, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, शशिभूषण राय, सहायक नगर आयुक्त हरीशचंद्र सिंह, गिरीश चंद तिवारी, आरके तिवारी व पार्षद अनिल सिंह मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: नगर निगम बोर्ड की बैठक में चुने गए 6 कार्यकारिणी सदस्य, महापौर ने किया स्वागत

संबंधित समाचार