मुरादाबाद: केमिकल कारोबारी से हड़पे साढ़े 21 लाख रुपये, ठेकेदार पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थान क्षेत्र में रहने वाले केमिकल कारोबारी से साढ़े 21 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। कटघर पुलिस ने संभल निवासी आरोपी ठेकेदार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। नागफनी थाना क्षेत्र में राजा वाली मस्जिद के समीप रहने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थान क्षेत्र में रहने वाले केमिकल कारोबारी से साढ़े 21 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। कटघर पुलिस ने संभल निवासी आरोपी ठेकेदार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

नागफनी थाना क्षेत्र में राजा वाली मस्जिद के समीप रहने वाले शमीम हुसैन केमिकल के कारोबारी हैं। उनकी रजिस्टर्ड फर्म अकबर ऑयल एजेंसी कटघर थाना क्षेत्र में एकता विहार के पास है। पांच वर्ष पहले प्रमोद कुमार सक्सेना निवासी कैथल गेट, चन्दौसी ने 21 लाख 50 हजार रुपये का केमिकल उधार लिया था। तय अवधि बीतने के बाद कारोबारी ने ठेकेदार से रकम मांगी तो ठेकेदार हीलाहवाली करने लगा।

कुछ समय बाद आरोपी ने रुपये देने से ही मना कर दिया। तब पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। बीते पांच वर्ष से वह पुलिस कार्यालय के चक्कर काट रहा था। छह माह पहले एसएसपी ने सीओ कटघर को जांच सौंपी थी। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर कटघर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी प्रमोद कुमार सक्सेना लोक निर्माण विभाग में ठेकेदार है।

ये भी पढ़ें:- बरेली: एक माह से बन रही सड़क अधूरी, राहगीर परेशान

संबंधित समाचार