अनधिकृत निर्माण साफ करने के नाम पर दिल्ली तबाह कर रही भाजपा- सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अनाधिकृत निर्माण साफ करने के नाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी दिल्ली तबाह करने जा रही है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा शासित नगर निगम दिल्ली में लगभग 63 लाख लोगों को बेघर करना चाहती है। आधी से भी ज़्यादा दिल्ली में अनाधिकृत निर्माण …
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अनाधिकृत निर्माण साफ करने के नाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी दिल्ली तबाह करने जा रही है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा शासित नगर निगम दिल्ली में लगभग 63 लाख लोगों को बेघर करना चाहती है। आधी से भी ज़्यादा दिल्ली में अनाधिकृत निर्माण है। आधी से ज़्यादा दिल्ली तोड़ी जाएगी। पहले उन नेताओं के मकान तोड़े जाएं जिन्होंने पैसे लेकर ये अनधिकृत निर्माण करवाये हैं।
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं से आज कहा कि पिछले 15 दिन से भाजपा शासित निगम, दिल्ली पुलिस मिलकर कई जगह बुलडोजर लेकर उतरे हुए हैं। पूरी दिल्ली को तहस-नहस करने की इन्होंने ठान ली है। हम लोग अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ है। दिल्ली वाले नहीं चाहते कि अनाधिकृत निर्माण हो। पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम के अंदर भाजपा की सरकार, भाजपा की मेयर और भाजपा की स्थायी समिति है।
ऐसे में सवाल है कि पिछले 15 साल में यह अनाधिकृत निर्माण और अनाधिकृत कब्जे किसने करवाए हैं? भाजपा शासित एमसीडी ने करवाए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के पास मौजूद सूचना के अनुसार भाजपा दिल्ली के अंदर लाखों लोगों को बेघर करना चाहती है। दिल्ली के अंदर करीब 50 लाख लोगों की आबादी अवैध कॉलोनियों में रहती है। ये कॉलोनियां जब कटीं, कॉलोनियों के अंदर निर्माण हुआ, तो भाजपा शासित एमसीडी के अधिकारियों, जेई, पार्षद और भाजपा के बड़े नेताओं तक को पैसे दिए गए। करीब 1750 ऐसी कॉलोनियां हैं।
इसके अलावा सैकड़ों झुग्गी क्लस्टर के अंदर दिल्ली की करीब 10 लाख आबादी रहती है। इसके अलावा तीन लाख आबादी वाले डीडीए के फ्लैट हैं, उनमें भी किसी बालकनी में थोड़ा सा निर्माण हुआ है। किसी ने कमरा अलग से बनाया है। किसी ने नीचे पिलर डाला है। ऐसे में कई कारणों से उनकी इमारत को एमसीडी तोड़ सकती है। विधायक ने कहा कि ऐसे में कहने का मतलब है कि करीब 63 लाख लोग दिल्ली के अंदर ऐसे हैं, जिन पर भाजपा शासित एमसीडी बुल्डोजर चलाकर उनके काम धंधे बर्बाद करना चाहती है और उनको बेघर करना चाहती है।
पूरी दिल्ली को ध्वस्त करने, बर्बाद करने और तहस-नहस करने का प्लान दिल्ली की भाजपा की एमसीडी ने बनाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसी रोड के ऊपर अवैध निर्माण हुआ तो एमसीडी की मर्जी से हुआ। एमसीडी में मोटी रिश्वत खा कर वह निर्माण किया। पहले उन अधिकारियों, भाजपा पार्षदों और भाजपा के मेयरों के घर के ऊपर बुलडोजर चलना चाहिए, जिन्होंने पिछले 15 सालों में रिश्वत लेकर इस अवैध निर्माण को होने दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, जो कि खुद जो बीजेपी के पार्षद हैं, उनके घर घर पर अनाधिकृत निर्माण हुआ है और सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है, उनके घर पर बुल्डोजर सबसे पहले चलना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- चालू वित्त वर्ष में 18,000 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण करेंगे : गडकरी
