संभल: गृह क्लेश में फंदे पर झूली महिला, मौत
संभल/जुनावई, अमृत विचार। गुन्नौर थाना क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते एक महिला बबूल के पेड़ पर फंदा डालकर पर झूल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। झुकेरा गांव के रहने वाल वजीर सिंह की पत्नी विशुना ने गृह क्लेश के चलते गुरुवार को अपने ही खेत में बबूल के पेड़ …
संभल/जुनावई, अमृत विचार। गुन्नौर थाना क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते एक महिला बबूल के पेड़ पर फंदा डालकर पर झूल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
झुकेरा गांव के रहने वाल वजीर सिंह की पत्नी विशुना ने गृह क्लेश के चलते गुरुवार को अपने ही खेत में बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह को उधर से गुजरे ग्रामीणों ने महिला का शव पेड़ से लटकते देखा तो परिजनों को घटना से अवगत कराया।
इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। महिला की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को पेड़ से उतारा गया। मृतका के पति ने घटना के बारे में महिला के मायके और पुलिस को सूचना दी। गुन्नौर पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार महिला के पति वजीर सिंह ने मां शांति देवी को बहला फुसलाकर अपने दो सगे भाइयों की जमीन का हिस्सा भी अपने नाम वसीयत करा लिया था। पति की इस हरकत से पत्नी विशुना नाराज थी। इसको लेकर रोजाना घर में कलह भी रहती थी, हालांकि पंचायत के बाद बुधवार को जमीन वापस लौटा दी गई, लेकिन पति की इस हरकत से महिला को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। पति के हरकत से क्षुब्ध महिला ने खेत में बबूल के पेड़ से लटककर मौत को गले लगा लिया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
