झांसी: शादी के दिन दुल्हन उठाया खौफनाक कदम, कुएं में कूदकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। यूपी के झांसी जिले के एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां शादी से पहले एक दुल्हन ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं बारात आने से ठीक पहले लड़की ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि युवती शादी के लिए राजी नहीं थी। हालांकि, परिजनों का …

झांसी। यूपी के झांसी जिले के एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां शादी से पहले एक दुल्हन ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं बारात आने से ठीक पहले लड़की ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि युवती शादी के लिए राजी नहीं थी। हालांकि, परिजनों का कहना कि उन्हें पता नहीं है कि उसने ऐसा क्यों किया।

सीपरी बाजार के बूढ़ा गांव निवासी प्रीति (20) पुत्री संजीव पाल की गुरुवार को बारात आनी थी। घर पर बारात के स्वागत की तैयारियां चल रहीं थीं। प्रीति की सगाई के बाद परिजन बुधवार को फलदान देने के लिए दूल्हे निखिल के घर कुम्हरा गांव गए थे। रात करीब 1 बजे वह लौटकर आए।

पिता ने बताया कि सुबह दादी अंगूरी जब सोकर उठीं, तो प्रीति चारपाई पर नहीं थी। तब उसकी तलाश शुरू की। घर के पास कुएं के बाहर प्रीति की चप्पलें उतरी हुई मिलीं। कुएं में पानी था। ऐसे में कुछ नजर नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को कुएं में उतारा। तलाश के थोड़ी देर बाद ही कुएं में प्रीति का शव बरामद हो गया। संजीव की तीन बेटियां और एक बेटा है, जिसमें प्रीति सबसे बड़ी थी। पिता ने बताया कि 3 माह पहले ही बेटी का रिश्ता तय हुआ था।

शादी वाले घर में बेटी की मौत से कोहराम मच गया। रोते हुए पिता बोले कि बेटी ने आत्महत्या की है, लेकिन वजह साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक वह फलदान करके आए थे, तब तक सब ठीक थी। फिर उसने जान क्यों दी। यह समझ नहीं आ रहा है।

प्रीति घर पर ही रहती थी। जानकारी अनुसार, परिवार के लोगों ने बिना पूछे उसका रिश्ता कुम्हार में तय कर दिया था। इससे वह नाखुश थी और शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की की मां व दादी ने लड़की को समझाने की कोशिश की, इसके बावजूद वह शादी के लिए राजी नहीं थी। परिवार के लोगों ने बात नहीं मानी। गुरुवार रात फलदान हो गया। फलदान रस्म में पिता ने दामाद को बाइक और 11 हजार रुपए दिए थे।

पुलिस बोली- आत्महत्या के दो कारण हो सकते हैं

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के दो कारण हो सकते हैं। पहला- प्रीति की मर्जी के अनुसार शादी नहीं हो रही थी। इसलिए उसने जान दी। जबकि दूसरा फलदान के बाद उसका दूल्हे से विवाद हो गया हो। फिलहाल, दूल्हे से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: शादी के लिए नहीं माने घरवाले तो ‘प्रेमी युगल ने खाया जहर’

संबंधित समाचार