बहराइच: चाइनीज मांझे में फंसकर मासूम की दर्दनाक मौत, बड़े पिता घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बाइक से राजापुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे मासूम की चाइनीज मांझे से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मृतक के बड़े पिता घायल हो गये। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राम गांव थाना क्षेत्र के कोरियनपुरवा गांव निवासी रूप नारायण मरी माता मंदिर के …

बहराइच। बाइक से राजापुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे मासूम की चाइनीज मांझे से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मृतक के बड़े पिता घायल हो गये। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राम गांव थाना क्षेत्र के कोरियनपुरवा गांव निवासी रूप नारायण मरी माता मंदिर के पुजारी हैं।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को बेगमपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने की पुत्र तिलकराम, तिलक राम की पत्नी और पोता रजत समेत चार लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। राम गांव थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार के पास बाइक सवार पहुंचे। रात नौ बजे के आसपास एक चाइनीज मांझे में रजत का गला फंस गया। मौके पर ही रजत की मौत हो गई।

जबकि रजत के बड़े पिता घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। आसपास के लोगों के मुताबिक चाइनीज मंझा किसी पेड़ में लटक रहा था। हवा चलने के चलते मांझा सड़क पर बाइक से जा रहे रजत के गले में फंस गया। मालूम हो कि रजत नर्सरी का छात्र भी था।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार