बरेली: ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एसपी जीआरपी मुरादाबाद अनुभाग अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर जंक्शन जीआरपी द्वारा ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में जीआरपी ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जो चलती ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल चुराता था। जीआरपी ने …

बरेली, अमृत विचार। एसपी जीआरपी मुरादाबाद अनुभाग अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर जंक्शन जीआरपी द्वारा ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में जीआरपी ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जो चलती ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल चुराता था।

जीआरपी ने गुरुवार को लाइन पार नई बस्ती बहेड़ी निवासी दानिश पुत्र बाबू को गिरफ्तार किया। जिसके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए गए। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार के मुताबिक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: मंत्री धर्मपाल का आया फोन हमलावर सांड पकड़ो तब अधिकारी दौड़े

संबंधित समाचार