कानपुर: महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लाखों की लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र के वीरपुर गांव में बदमाशों ने धावा बोलकर घर में मौजूद सास-बहू को बंधक बना लिया। मासूम बच्चों को धारदार हथियार से काट डालने की धमकी देकर लाखों रुपए की लूटपाट की। गांव निवासी धीरेंद्र सोनी का मकान गांव के बाहर बना है। बीते बुधवार को धीरेंद्र किसी कार्य से पीलीभीत गया …

कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र के वीरपुर गांव में बदमाशों ने धावा बोलकर घर में मौजूद सास-बहू को बंधक बना लिया। मासूम बच्चों को धारदार हथियार से काट डालने की धमकी देकर लाखों रुपए की लूटपाट की। गांव निवासी धीरेंद्र सोनी का मकान गांव के बाहर बना है। बीते बुधवार को धीरेंद्र किसी कार्य से पीलीभीत गया हुआ था।

घर पर उसकी मां उर्मिला देवी और पत्नी दीपा उर्फ सोनी एवं दो छोटे-छोटे बच्चे थे। देर रात करीब 2:30 बजे के आसपास तीन बदमाश घर के पिछवाड़े बनी बाउंड्री को फांदकर अंदर घुसे। सास-बहू को बंधक बनाने के बाद कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने सोनी के दोनों बच्चों को कब्जे में लेकर उन्हें बांके से काट डालने की धमकी दी। उन्होंने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। इसके बाद घर में रखे 1लाख 95 हजार रुपए नगद एवं 5 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर मेन गेट से फरार हो गए।

जाते-जाते बदमाश कमरे के बाहर की कुंडी भी बंद कर गए। बदमाशों के जाने के बाद सास-बहू ने किसी तरह शोर मचाया तो पड़ोसियों को खबर हुई। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: लूटपाट के बाद दबंगों ने फाड़ दिए महिला के कपड़े

संबंधित समाचार