लखनऊ: तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ किनारे होटल में खाना खा रहे छह युवकों को कुचला, गिरफ्तार
लखनऊ। थाना हजरतगंज इलाके में नशे में धुत 2 युवकों ने करीब 6 युवकों को कार से रौंद दिया। मृतक राणा प्रताप चौराहे के पास होटल फुटपाथ किनारे एक होटर के बाहर खाना खा रहे थे। इस हादसे में घायल एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा …
लखनऊ। थाना हजरतगंज इलाके में नशे में धुत 2 युवकों ने करीब 6 युवकों को कार से रौंद दिया। मृतक राणा प्रताप चौराहे के पास होटल फुटपाथ किनारे एक होटर के बाहर खाना खा रहे थे। इस हादसे में घायल एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बेकाबू कार ने सबसे पहले रिक्शा चालक को टक्कर मारी। उसके बाद पास में खड़ी स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए गाड़ी शौचालय की दीवार से टकराकर गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने कार सवार नशे में धुत 2 रईसजादों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
एडीसीपी राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि, नशे में धुत कार सवार फारूक और अक्षय ने कई लोगों को टक्कर मारी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
