सीएम योगी सड़क हादसों को रोकने को लेकर हुए सख्त, बैठक में अधिकारियों को दिये यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सीएम गुरुवार को सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के मद्देनज़र पुलिस, ट्रैफिक और परिवहन विभाग के मंत्रियों और आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए एक टीम के रूप …

लखनऊ। सीएम योगी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सीएम गुरुवार को सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के मद्देनज़र पुलिस, ट्रैफिक और परिवहन विभाग के मंत्रियों और आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए एक टीम के रूप में बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाए। यह कार्ययोजना छह दिनों में तैयार कर ली जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हर मेडिकल कॉलेज में न्यूनतम 30 बेड के इमरजेंसी ट्रॉमा केयर सेंटर का विकास किया जाए। पुलिस रेगुलेशन में संशोधन भी किया जाए। यातायात विभाग के पास इंटरसेप्टर जरूर हों। डग्गा मार बसों का संचालन रोकें।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के असामयिक निधन से पूरा परिवार प्रभावित होता है। यह क्षति न हो इसके लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित कराया जाए। इस अभियान के बाद त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह का कार्यक्रम जारी रखा जाएगा।

पढ़ें- योगी सरकार संवारेगी महिला कैदियों के बच्चों का भविष्य , जानें कैसे

संबंधित समाचार