उन्नाव: मानक विहीन स्कूली वाहनों के खिलाफ चला अभियान, चार गाड़ियां हुईं सीज, 13 का कटा चालान
उन्नाव। शासन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने गुरूवार मानकों की अनदेखी कर सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ियों के दस्तावेज, उनकी फिटनेस व सुरक्षा के लिहाज से किए गए इंतजामों की जांच पड़ताल की गयी। कई वाहनों को मौके पर ही सीज कर उनमें सवार बच्चों को …
उन्नाव। शासन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने गुरूवार मानकों की अनदेखी कर सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ियों के दस्तावेज, उनकी फिटनेस व सुरक्षा के लिहाज से किए गए इंतजामों की जांच पड़ताल की गयी। कई वाहनों को मौके पर ही सीज कर उनमें सवार बच्चों को दूसरे वाहनों से उनके घर भेजा गया।
क्षेत्राधिकारी नगर व यातायात आशुतोष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ गुरूवार को अभियान चला कर चेकिंग की गयी। यातायात निरीक्षक अरविंद पांडेय ने टीम के साथ शहर के गांधीनगर तिराहे पर अभियान चलाया। तमाम वाहनों के कागज दुरूस्त नहीं मिले जबकि तमाम में अन्य जरूरी आवश्यक इंतजामों का अभाव मिला।
4 वाहन हुए सीज, 13 का कटा चालान
अभियान के दौरान कुल 4 वाहनों को सीज किया गया। उनमें सवार बच्चों को दूसरे वाहन का इंतजाम कर उन्हीं चालकों के साथ घर भिजवाया गया। 13 वाहनों का चालान भी किया गया।
यातायात अमले ने शहर में अभियान चला कर कारवाई का कोरम पूरा करने की कवायद की है। हालांकि ग्रामीण अंचलों में मानको को ताक पर रख स्कूल जाने वालों को धड़ल्ले से ढोया जा रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों में कार्रवाई के बिना ये अभियान अपने उद्देश्यों को पूरा करता नजर नहीं आ रहा।
एलपीजी सिलेंडर लगी वैनों में ढोई जा रही नन्ही जाने
ग्रामीण अंचलों में बच्चों को स्कूल लाने ले जाने वाले ज्यादातर वाहनों विशेष तौर से वैनों में अवैध एलपीजी किट लगी है। जो किसी भी समय बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। गाड़ी वाले अपनी बचत के खुले आम मासूमों की जान खतरे में डाल रहे है।
