मुंबई: राकेश शेट्टी बने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने राकेश शंकर शेट्टी को पार्टी की प्रदेश इकाई का प्रवक्ता नियुक्त किया है। मुंबई के रहने वाले  शेट्टी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हैं और उन्हें गुजरात राज्य का प्रभार दिया गया है। इससे पहले, वह पार्टी के लिए गोवा के केंद्रीय प्रभारी थे और भारतीय राष्ट्रीय …

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने राकेश शंकर शेट्टी को पार्टी की प्रदेश इकाई का प्रवक्ता नियुक्त किया है। मुंबई के रहने वाले  शेट्टी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हैं और उन्हें गुजरात राज्य का प्रभार दिया गया है। इससे पहले, वह पार्टी के लिए गोवा के केंद्रीय प्रभारी थे और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भी थे। वह गैर सरकारी संगठन ‘एकता-द पावर ऑफ यूथ एंड यूनिटी’ के संस्थापक अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें- कोविड टीकाकरण अभियान: देश भर में 190.99 करोड़ से भी ज्यादा टीके लगे

 

 

संबंधित समाचार