पेरिस में तुर्की दूतावास पर हमला, आसपास के इलाके में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंकारा। पेरिस में तुर्की महावाणिज्य दूतावास पर एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) हमले में दूतावास की दीवार और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। मीडिया ने यह जानकारी दी है। सोन डाकिका न्यूज पोर्टल ने गुरुवार देर रात यह जानकारी दी। न्यूज पोर्टल के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। …

अंकारा। पेरिस में तुर्की महावाणिज्य दूतावास पर एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) हमले में दूतावास की दीवार और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। मीडिया ने यह जानकारी दी है।

सोन डाकिका न्यूज पोर्टल ने गुरुवार देर रात यह जानकारी दी। न्यूज पोर्टल के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पेरिस पुलिस ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। हमले के बाद महावाणिज्य दूतावास के आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें:- भारतीय उच्चायुक्त ने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

संबंधित समाचार