हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। भतीजी की शादी में शामिल हो कर लखनऊ से वापस लौट रहे पूर्व प्रधान के हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से नीचे गिर कर दोनों पैर कट गए। जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देखने वालों का कलेजा कांप उठा। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया …

हरदोई। भतीजी की शादी में शामिल हो कर लखनऊ से वापस लौट रहे पूर्व प्रधान के हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से नीचे गिर कर दोनों पैर कट गए। जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देखने वालों का कलेजा कांप उठा। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताते है कि हरियावां थाने के मोहनपुरवा मजरा रारा निवासी पूर्व प्रधान 45 साल अजयपाल बेटा रामदास अपने समूचे परिवार के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ गया हुआ था। शुक्रवार को सभी लोग ट्रेन से वापस अपने घर लौट रहे थे। बताते है कि ट्रेन जैसे ही यहां हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर रेंगती हुई पहुंची।

इसी बीच पूर्व प्रधान अजयपाल ने नीचे उतरने की कोशिश की,तभी अचानक लड़खड़ा जाने से गिर कर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसने से उसके दोनों पैर कट गए। जिससे पूर्व प्रधान की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। इसका पता होते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जीआरपी और आरपीएफ के जवान दौड़ पड़े।

पूर्व प्रधान के घर वाले जो उसी के साथ वापस लौट रहे थे,रोते-चिल्लाते हुए ट्रेन से कूद पड़े। हालांकि इससे पहले ट्रेन की रफ्तार काफी हद तक थम चुकी थी। देखते-ही-देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसा इतना खौफनाक था कि देखने वालों का कलेजा कांप उठा। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पूर्व प्रधान के दो बच्चे हैं।वह अपने भाईयों में बड़ा था। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पढ़ें- हरदोई: ट्रेन की चपेट में आया बीमा एजेंट, हादसा और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

संबंधित समाचार