हरदोई: लाइनमैन की करंट लगने से मौत, गांव में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। टूटा पड़ा बिजली का तार जोड़ रहा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी वहीं मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते है कि मझिला थाने के रसूलपुर निवासी 35 साल राजीव बेटा प्रहलाद प्राइवेट लाइनमैन था। …

हरदोई। टूटा पड़ा बिजली का तार जोड़ रहा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी वहीं मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताते है कि मझिला थाने के रसूलपुर निवासी 35 साल राजीव बेटा प्रहलाद प्राइवेट लाइनमैन था। शुक्रवार को वह गांव में ही बिजली के टूटे पड़े तारों को जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था। इसी बीच वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे के चलते लाइनमैन राजीव की दर्दनाक मौत हो गई।

इसका पता होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। राजीव के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें-मुरादाबाद : करंट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा, आईसीयू में भर्ती

संबंधित समाचार