‘Jug Jugg Jeeyo’ का मोशन पोस्टर हुआ OUT, जानें कब रिलीज होगी Varun Dhawan स्टारर फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। वरूण धवन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग-जुग जियो का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने ट्विटर पर फिल्म जुग-जुग जियो के चार अलग- अलग पोस्टर जारी किए हैं। इसमें कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर एक हैप्पी फैमिली के रूप में नजर आ रहे हैं। …

मुंबई। वरूण धवन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग-जुग जियो का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने ट्विटर पर फिल्म जुग-जुग जियो के चार अलग- अलग पोस्टर जारी किए हैं। इसमें कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर एक हैप्पी फैमिली के रूप में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में बताया गया है कि फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हर पोस्टर में कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर अलग एक्सप्रेशन देते दिख रहे है।

कियारा आडवाणी ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा कि आइए इस परिवार का हिस्सा बनिये! इसके अलावा नीतू कपूर ने भी पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 24 जून को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में आकर मेरे परिवार के जादू का अनुभव कीजिए।

‘जुग जुग जियो’ का प्रमोशन शुरू हो चुका है। हाल में ही पैपाराजी ने नीतू कपूर से उनकी ऑनस्क्रीन बहू कियारा आडवाणी के बारे में सवाल किया था। इस पर बड़े ही क्यूट तरीके से नीतू कपूर ने पलटकर कहा कि आप मेरी बहू के पीछे क्यों पड़े हैं। इस जवाब को सुन कियारा ने भी अपनी ऑनस्क्रीन सासु मां की जमकर सोशल मीडिया पर तारीफ की थी।

पढ़ें- Aashram 3 Trailer OUT: एक बार फिर देखने को मिलेगा बाबा निराला का पाखंड, रिलीज हुआ सीजन 3 का ट्रेलर

संबंधित समाचार