रायबरेली: दिशा की आवाज में है जादू, सुनकर चकित हुये लोग…
रायबरेली। दिशा सिंह की आवाज को कुदरत ने बड़ी मिठास दी है, उनकी इस हुनर का हर कोई कायल है। बड़ी सुरीली आवाज में गानों की लय उनको लोकप्रिय बना रही है। बछरावां कस्बे की दिशा सिंह को बचपन से गायकी का शौक था। फिल्मी गानों को सुनना फिर उनकी उसी लय और ताल में …
रायबरेली। दिशा सिंह की आवाज को कुदरत ने बड़ी मिठास दी है, उनकी इस हुनर का हर कोई कायल है। बड़ी सुरीली आवाज में गानों की लय उनको लोकप्रिय बना रही है। बछरावां कस्बे की दिशा सिंह को बचपन से गायकी का शौक था। फिल्मी गानों को सुनना फिर उनकी उसी लय और ताल में बुनना उनकी आदत रही हैं। आज 18 वर्ष की आयु में उनको इस शौक ने क्षेत्र में लोकप्रिय बना दिया है। फिल्मी गीतों के अलावा उन्होंने लोक गीतों को भी अपनी आवाज दी है।
लोगों के जुबान पर उनके गीत गुनगुनाते लोग अक्सर मिल जाते हैं। कस्बे के व्यवसाई सुनील कुमार सिंह की पुत्री दिशा सिंह के अनुसार अपना आदर्श स्वर कोकिला भारत रत्न प्राप्त स्वर्गीय लता मंगेशकर को मानती हैं और उन्हीं की तरह गीत गाती हैं। दिशा सिंह में कई एल्बम्स में काम किया और अभी हाल ही में अपना खुद का चैनल दिशा सिंह ऑफिशियल तैयार किया है। जिसको लेकर गीतकार बेटी को लोग बधाइयां व आशीर्वाद दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ में दिखेगा अमिताभ बच्चन की आवाज का जादू
