अलीगढ़: थाने के दूसरी मंजिल से कूद कर महिला ने की आत्महत्या, कोर्ट में किया जाना था युवती को पेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। जिले के विजयगढ़ थाने में दूसरी मंजिल की छज्जे से कूदी युवती की जे एन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बतादें कि कूदने के बाद युवती की हीलत गंभीर थी जिसके बाद युवती को आईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां युवती को मौत हो गई कहा जा रहा है कि युवती को …

अलीगढ़। जिले के विजयगढ़ थाने में दूसरी मंजिल की छज्जे से कूदी युवती की जे एन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बतादें कि कूदने के बाद युवती की हीलत गंभीर थी जिसके बाद युवती को आईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां युवती को मौत हो गई कहा जा रहा है कि युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने पर 2 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आपको बतादें कि थाने में दूसरी मंजिल की छज्जे से कूदकर युवती ने आत्महत्या की कोशिश की थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जे एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां और हालत बिगड़ने पर आईसीयू में ले लिया गया। ईलाज के दौरान आज युवती ने दम तोड़ दिया। बतादें कि मृतक युवती के पिता ढेला लगाते हैं। परिवार में 3 बेटे और 2 बेटी हैं। युवती के दम तोड़ने से परिवार में मातम छाया है।

पूछताछ के दौरान पता चला की युवती को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के इस मामले में एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव बादामपुर निवासी आकाश के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया था। आकाश व उसके एक साथी को जेल भेजा जा चुका है। विजयगढ़ की युवती को एटा का युवक एक महीने पहले बहला फुसलाकर भगा ले गया था। युवती के परिवार वालों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने 5 मई 2022 को युवती को एटा से बरामद किया था। बरामद की गई युवती को 11 मई को कोर्ट में पेश किया जाना था, पर 10 मई को रात में ही युवती ने विजयगढ़ थाने में दूसरी मंजिल पर बने महिला बैरक से छलांग लगा दी थी जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।

पढ़ें-हरदोई: बेटे की आत्महत्या के बाद बाप ने भी लगाया मौत को गले, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार