बरेली: मारपीट में बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केडीएम स्कूल के पास देर शाम को हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ हमलावरों ने मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़कर, अंगुली चबा डाली। इससे हंगामा मच गया। पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर में रहने …

बरेली, अमृत विचार। केडीएम स्कूल के पास देर शाम को हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ हमलावरों ने मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़कर, अंगुली चबा डाली। इससे हंगामा मच गया। पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमनगर में रहने वाले सिपाही गौरव पुनिया पुलिस लाइन में तैनात है। उनकी ड्यूटी एसपी सिटी आवास पर चल रही है। गुरुवार की शाम को सिपाही एसपी आवास के लिए जा रहा था। जब वह केडीएम स्कूल के पास पहुंचा तो देखा की वहां पर कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच सिपाही ने मामले के शांत कराना चाहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी और सिपाही की अंगुली चबा डाली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: पुराने काम न कराने वाले ठेकेदारों को किया जाएगा डिबार

संबंधित समाचार