लखनऊ: प्रेमी के साथ फरार हुई नाबालिग, परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अमीनाबाद क्षेत्र में अपनी मां को दुकान से मैगी खरीदने की बात कहकर निकली नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों को प्रेमी जोड़े की करतूत पता चली तो वह परेशान हो गए। इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ अमीनाबाद कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमीनाबाद थानाक्षेत्र …

लखनऊ। अमीनाबाद क्षेत्र में अपनी मां को दुकान से मैगी खरीदने की बात कहकर निकली नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों को प्रेमी जोड़े की करतूत पता चली तो वह परेशान हो गए। इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ अमीनाबाद कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमीनाबाद थानाक्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। उसे दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी की उम्र 14 साल की है।

गुरुवार की दोपहर बेटी पड़ोस की दुकान से मैगी खरीदने की बात कहकर निकली थी लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। तब परिजनों को बेटी की चिंता सताने लगी। उन्होने पड़ोसी, रिश्तेदारों समेत हर जगह खोजबीन की लेकिन नाबालिग का कहीं सुराग नहीं लगा। पीडिता ने बताया कि उसकी बेटी कैसरबाग के मकबूलगंज निवासी फैजल से मोबाइल पर बातचीत कर रही है।

फैजल ने उसकी बेटी मिलने बुलाया था। उसके बेटे ने बहन बातचीत सुनी थी। इस पीडिता फैजल के घर पहुंची तो पता चला कि फैजल भी उसी समय से लापता है। पीड़िता का कहना है फैजल उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद पीड़िता ने अमीनाबाद थाने में शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फैजल के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: शादी के 10वें दिन जेवर, नकदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

संबंधित समाचार