बहराइच: 72 घंटे बाद खुली नेपाल सीमा, शुरू हुआ आवागमन, चुनाव के चलते किया गया था बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर 72 घंटे के लिए भारत नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह से बंद था। शुक्रवार शाम 5:15 से आवागमन खोल दिया गया। दोनों देश के लोग रूपईडीहा से आवागमन कर रहे हैं। नेपाल में शुक्रवार को निकाय चुनाव शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। नेपाल में चुनाव …

बहराइच। नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर 72 घंटे के लिए भारत नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह से बंद था। शुक्रवार शाम 5:15 से आवागमन खोल दिया गया। दोनों देश के लोग रूपईडीहा से आवागमन कर रहे हैं।

नेपाल में शुक्रवार को निकाय चुनाव शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। नेपाल में चुनाव को लेकर रूपईडीहा में 72 घंटे से आवागमन बंद चल रहा था। इससे दोनों देश के लोगों रूपईडीहा मार्ग से आवागमन करने में काफी परेशानी होती थी। एसएसबी 42वीं के कमांडेंट तपन दास ने बताया कि शुक्रवार शाम को पांच बजे तक नेपाल में निकाय चुनाव हुआ।

नेपाल के अधिकारियों से वार्ता के बाद शाम सवा पांच बजे से भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में आवागमन के लिए मार्ग खोल दिया गया है। कमांडेंट ने बताया महिला और पुरुष एसएसबी जवान द्वारा जांच के बाद ही लोगों को एक दूसरे देश में प्रवेश दिया जा रहा है। मालूम हो कि चुनाव के चलते 72 घंटे आवागमन बन रहा। इससे भारत और नेपाल के यात्रियों को आवागमन के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

पढ़ें- बहराइच: बंदी से सीमा पर सन्नाटा, नेपाल में होगा चुनाव

संबंधित समाचार