आजमगढ़: गैस के रिसाव से घर में लगी आग, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले के बहाउद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह एक घर में गैस सिलिंडर में हो रहा था रिसाव जिस कारण घर में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में परिवार के छह लोग झुलस गए। इसमें दो मासूम भी शामिल हैं। सभी को पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी …

आजमगढ़। जिले के बहाउद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह एक घर में गैस सिलिंडर में हो रहा था रिसाव जिस कारण घर में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में परिवार के छह लोग झुलस गए। इसमें दो मासूम भी शामिल हैं।

सभी को पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख जौनपुर रेफर कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आपको बतादें कि बरदह थाना अंतर्गत सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव निवासी हनीफ का पूरा परिवार एक ही घर में रहता था। शनिवार की सुबह परिवार के लोग सोकर उठे। जिसके बाद परिवार की एक महिला ने रसोईघर में जा कर माचिस जलाया तो गैस रिसाव के चलते घर में आग लग गई। जिसके बाद रसोईघर में मौजूद महिला आग की चपेट में आ गई।

पीएचसी किया गया रेफर

महिला जब आग से जलने लगी और चीखपुकार पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिला को बचाने के चक्कर में परिवार के अन्य सदस्य भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। शोर गुल सुन कर आसपास के लोग भागकर मौके पर जुटे। अपने स्तर से पानी आदि डाल कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके साथ ही झुलसे लोगों को तत्काल पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया।

जहां पर डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए जौनपुर अस्पताल रेफर कर दिया। सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे लोगों में सोफिया (60) पत्नी हनीफ, तरन्नुम (50) पत्नी नौशाद, इकरा (8) व जोया (12) बेटी तौफीक, अब्दुल रहमान (22) बेटा विस्मिल्लाह और उसकी बहन लाडली (34) शामिल हैं।

पढ़ें-मुरादाबाद : गैस रिसाव से धधकी आग, युवक झुलसा, शब-ए-बारात का हलवा-पराठा पकाते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार