हरदोई: दुपट्टे का फंदा बना कर किशोरी ने लगाई फांसी, गांव में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घरेलू काम-काज में हाथ बंटा रही किशोरी अचानक गायब हो गई। इसके बाद वहीं घर के अंदर उसका शव दुपट्टे से लटका हुआ देखा गया। इसका पता होते ही इलाके में खलबली मच गई। उसके घर वालों का खामोश रहना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी …

हरदोई। घरेलू काम-काज में हाथ बंटा रही किशोरी अचानक गायब हो गई। इसके बाद वहीं घर के अंदर उसका शव दुपट्टे से लटका हुआ देखा गया। इसका पता होते ही इलाके में खलबली मच गई। उसके घर वालों का खामोश रहना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताते है कि माधौगंज थाने के कौड़ियापुर निवासी भगवानदीन की 14 साल बेटी शांति देवी अपनी तीन बहनो मे बड़ी थी। वह घर पर रहकर अपनी मां पिकी के साथ घरेलू काम-काज में बराबर का हाथ बंटाती थी। शुक्रवार को वह अचानक कही गायब हो गई। उसकी तलाश की जाने लगी। इसी बीच शांति देवी का शव घर के ही अंदर दुपट्टे से फांसी पर लटकता हुआ देखा गया।

इसका पता होते ही वहां खलबली मच गई। जब इस बारे में उसके घर वालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कुछ बताना तो दूर,अपना मुंह तक नहीं खोला। उनका ऐसा करना कई सवाल खड़े कर रहा है। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें-उन्नाव: संदिग्ध हालातों में किशोरी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार